विश्व की सबसे बड़ी झील का पानी बन रहा है जहर

Feb 17, 2026 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नैरोबी, एजेंसी। दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉपिकल झील 'लेक विक्टोरिया' गंभीर संकट में है। प्रदूषण और कचरे के कारण झील में नीली-हरी काई बहुत बढ़ गई है, जिससे पानी जहरीला हो गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति मछलियों और इंसानों के लिए खतरा बन रही है।

विश्व की सबसे बड़ी झील का पानी बन रहा है जहर

नैरोबी, एजेंसी। दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉपिकल झील ‘लेक विक्टोरिया’ गंभीर संकट का सामना कर रही है। रंग हुआ गहरा हरा : प्रदूषण और कचरे के कारण झील में साइनोबैक्टीरिया (नीली-हरी काई) इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पूरा पानी हरा और जहरीला हो गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पानी में खतरनाक टॉक्सिन (जहर) घुल चुके हैं, जो मछलियों को मार रहे हैं और इंसानों के लिए भी जानलेवा हैं। केन्या, युगांडा और तंजानिया के लाखों लोग पीने के पानी और मछली पकड़ने के लिए इसी झील पर निर्भर हैं। फैक्ट्रियों का कचरा, सीवेज और खेती में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।