खेल : मुस्तफिजुर पीएसएल में फिर लाहौर कलंदर्स के लिए खेलेंगे
लाहौर कलंदर्स ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा छोड़े गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सत्र के लिए अनुबंधित किया है। उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में अनुबंधित किया गया है। कलंदर्स के मालिक ने कहा, मुस्तफिजुर हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा है।

लाहौर, एजेंसी। लाहौर कलंदर्स ने गुरुवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज (टीम से छोड़े गए) किए गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें सत्र के लिए अनुबंधित किया है। वर्ष 2016 और 2018 में कलंदर्स के लिए खेल चुके मुस्तफिजुर फिर इस टीम की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं। उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग दो करोड़ भारतीय रुपये) में अनुबंधित किया गया है। लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने कहा, एक बार कलंदर, हमेशा कलंदर। मुस्तफिजुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं है। वह एक भाई है, हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा है जिसने कभी हमें नहीं छोड़ा।
मुस्तफिजुर को बीसीसीआई के निर्देशों पर कोलकाता की टीम से हटा दिया गया था। इसके कारण बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप से नाम वापस ले लिया और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के बहिष्कार का फैसला किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



