लद्दाखवासियों के आधार से जम्मू-कश्मीर हटा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लद्दाख के निवासियों की क्षेत्रीय पहचान को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब उनके आधार कार्ड में राज्य के कॉलम में जम्मू और कश्मीर की जगह लद्दाख लिखा जाएगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के हस्तक्षेप के बाद यह बदलाव किया गया है, जिससे निवासियों को सेवाओं तक पहुंच में आसानी होगी।

लद्दाखवासियों के आधार से जम्मू-कश्मीर हटा

लेह (लद्दाख), एजेंसी। लद्दाख के निवासियों की क्षेत्रीय पहचान को लेकर अहम कदम उठाया गया है। केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने आधार रिकॉर्ड को अपडेट कर दिया है। इसके बाद यहां के निवासियों के आधार कार्ड में राज्य के कॉलम में जम्मू और कश्मीर की जगह लद्दाख दिखाई देगा। प्रशासन की ओर से एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बताया कि यह अहम बदलाव उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के दखल के बाद किया गया है। कहा गया कि 2019 में लद्दाख के अलग केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद भी लोगों के आधार रिकॉर्ड में राज्य जम्मू-कश्मीर ही दिखता था।

इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। उपराज्यपाल ने कहा कि इस कदम से लद्दाख निवासियों को लाभ होगा। इससे प्रक्रिया संबंधी बाधाएँ दूर होंगी और सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।