मेडिकल शिक्षा का नया केंद्र बन रहा किर्गिस्तान

May 31, 2025 06:18 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

किर्गिस्तान ने हाल के वर्षों में भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में पहचान बनाई है। यहां के संस्थान भारतीय मानकों पर आधारित पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं और...

मेडिकल शिक्षा का नया केंद्र बन रहा किर्गिस्तान

नई दिल्ली। विदेशों में मेडिकल शिक्षा को लेकर किर्गिस्तान का नाम तेजी से उभरा है। यह मध्य एशिया का एक शांतिप्रिय और स्थिर देश है, जिसने हाल के वर्षों में भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में खुद को एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में स्थापित किया है। इस बदलाव में भारतीय निवेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने किर्गिस्तान में न केवल मेडिकल शिक्षा के लिए आधुनिक संस्थान स्थापित किए हैं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, संरचना और व्यवस्था को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढाला है। यह सिर्फ व्यवसायिक विस्तार नहीं बल्कि भारत की वैश्विक शैक्षणिक उपस्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

इन्हीं संस्थानों में से एक है किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थित इंटरनेशनल हायर स्कूल ऑफ मेडिसिन (आईएचएसएम) जो भारतीय छात्रों के बीच एक विश्वसनीय विकल्प बन चुका है। यह कॉलेज भारत की नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों पर आधारित पाठ्यक्रम प्रदान करता है। कॉलेज प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारा संस्थान भारतीय छात्रों को न केवल आधुनिक चिकित्सा शिक्षा देता है, बल्कि उनके रहने, खानपान और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर विशेष ध्यान देता है। कैंपस के भीतर भारतीय स्टाफ की मौजूदगी और काउंसलिंग सुविधाएं छात्रों को घर जैसा अनुभव देती हैं। वहीं भारत की ओर से विदेशों में शिक्षा नीति से जुड़े एक विशेषज्ञ का मानना है कि अब यह सुनिश्चित करना होगा कि विदेशों में पढ़ाई के लिए जा रहे छात्रों को अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा मिले। सूत्रों के अनुसार, अन्य देशों की तुलना में किर्गिस्तान की सरकार और प्रशासन ने विदेशी छात्रों की सुरक्षा और आवश्यक सहायता पर ध्यान दिया है। छात्रों को सीधे कॉलेज से संपर्क कर प्रवेश लेने की सुविधा मिलती है। देश के कई हिस्सों से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र किर्गिस्तान में मेडिकल शिक्षा के लिए जा रहे हैं। इन राज्यों के अभिभावकों के बीच अब यह धारणा बन रही है कि यदि सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन मिले तो विदेश में पढ़ाई करना एक सुरक्षित और किफायती विकल्प हो सकता है। छात्रों को स्कूल स्तर से ही विदेश में मेडिकल शिक्षा की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख