
खेल : दिग्गज रोनाल्डो का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एमबापे
किलियन एमबापे रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर हैं और वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 12 साल पुराना कैलेंडर में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। एमबापे ने अब तक 55 गोल किए हैं और उन्हें रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 5 गोल की आवश्यकता है।
उपलब्धि : एक कैलेंडर में सर्वाधिक गोल करने वाला फुटबॉलर बनने से सिर्फ पांच गोल दूर हैं रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर किलियन दिग्गज रोनाल्डो का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एमबापे 59 गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2013 में एक कैलेंडर में किए थे 55 गोल एमबापे अब तक मौजूदा कैलेंडर में 55 मैच में कर चुके सैंटियागो। रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, और यह बात खेलों में हमेशा से सच साबित होती रही है। अब दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक रिकॉर्ड भी टूटने की कगार पर नजर आ रहा है जो किलियन एमबापे के निशाने पर है।
पांच गोल दूर : रियाल मैड्रिड के धाकड़ स्ट्राइकर एमबापे पुर्तगाल के 40 वर्षीय फॉरवर्ड रोनाल्डो का ‘सर्वाधिक क्लब गोल’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। फ्रांस के 26 वर्षीय युवा फॉरवर्ड ने एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा क्लब गोल करने वाले फुटबॉलर बनने से सिर्फ पांच गोल दूर हैं जबकि इस साल अभी उन्हें पांच मैच और खेलने हैं। असल में रोनाल्डो ने 2013 में एक कैलेंडर में सर्वाधिक 59 गोल 50 मैच में करके रिकॉर्ड अपना नाम लिखाया हुआ है। दूसरी ओर एमबापे 2025 में अब तक 55 मैचों में 55 गोल कर चुके हैं और रोनाल्डो की बराबरी से सिर्फ चार गोल दूर हैं। इन गोलों में से 25 एमबापे ने रियाल मैड्रिड की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में 2025-26 में किए। उसके अलावा 30 गोल उन्होंने पदार्पण सत्र (2024-25) में किए थे। अब रविवार रात को उनकी टीम को सैंटियागो बेर्नाबियू में ला लिगा फुटबॉल में सेल्टा विगो की मेजबानी करनी है। एमबापे की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि वह 12 साल पुराना यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लेंगे। शीर्ष स्कोरर : विश्व कप उपविजेता टीम के स्ट्राइकर एमबापे ने इस सप्ताह एथलेटिक क्लब के खिलाफ दो गोल करके टीम को जीत दिलाई थी। इससे ला लिगा में 15 मैच में उनके गोलों की संख्या 16 हो गई और चार में उन्होंने असिस्ट भी किया। वह लीग के शीर्ष स्कोरर हैं। हालांकि रियाल मैड्रिड में 2024 में आने के बाद शुरुआत में एमबापे को कुछ चुनौती झेलनी पड़ी लेकिन उसके बाद उनकी रफ्तार पर कोई लगाम नहीं लगा सका है। अब वह इस महीने अपने गोलों की संख्या को कितना बढ़ाते हैं, इस पर फुटबॉलप्रेमियों की नजरें लगी होंगी। रियाल मैड्रिड को इस महीने चैंपियंस लीग में मैनचेस्टर सिटी से और ला लिगा में सेविला और अलावेस का सामना भी करना है। कोपा डे रे में भी टीम को एक मुकाबला खेलना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




