ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक: सरकार

कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक: सरकार

नई दिल्ली। एजेंसी देश में रविवार तक कोविड-19 टीकों की 122 करोड़ से अधिक खुराकें

कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक: सरकार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 28 Nov 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। एजेंसी

देश में रविवार तक कोविड-19 टीकों की 122 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 36.5 लाख खुराक (36,58,756) रविवार शाम सात बजे तक दी गई थी। इसने कहा कि देर रात तक अंतिम आंकड़े आने के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था जब पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था। देश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी, जबकि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें