कोलकाता में हुगली नदी में डूबा मेडिकल का छात्र
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीकोलकाता मेडिकल कॉलेज के दूसरे वर्ष के छात्र श्यामला बसाक (24) की बाबूघाट में हुगली नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह शनिवार तड़के करीब तीन बजे नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। दो घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ।

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता मेडिकल कॉलेज के दूसरे वर्ष के एक छात्र की कोलकाता के बाबूघाट में हुगली नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हुगली जिले के कोन्नगर के रहने वाले श्यामला बसाक (24) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे नदी में नहाते समय बसाक तेज बहाव में बह गया। दो घंटे के तलाशी अभियान के बाद उसका शव मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


