Delhi News: अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर पुलिस और गार्ड में हाथापाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: कोलकाता नगर निगम ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के ऑफिस की छत से अवैध होर्डिंग हटाए। इस दौरान सांसद के सुरक्षाकर्मी और पार्टी समर्थकों ने पुलिस और निगम कर्मचारियों को रोका, जिससे हाथापाई हुई। अभिषेक बनर्जी ने केएमसी अधिकारियों से बहस की और कार्रवाई को मनमाना बताया।

Delhi News: अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर पुलिस और गार्ड में हाथापाई

Delhi News: कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने गुरुवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के ऑफिस की छत से अवैध रूप से लगे होर्डिंग हटा दिए। इस दौरान सांसद के निजी सुरक्षाकर्मी और पार्टी समर्थकों ने पुलिस और निगम कर्मचारियों को परिसर में घुसने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने केएमसी अधिकारियों से बहस की और इस कार्रवाई को मनमाना और टीएमसी को निशाना बनाने की कोशिश बताया। उन्होंने यह भी पूछा कि आस-पास की इमारतों पर लगे ऐसे ही होर्डिंग के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।निगम

का कहना है कि मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट इलाके में ऑफिस के ऊपर लगा टीएमसी के निशान वाला बिलबोर्ड अवैध तरीके से लगा था और इसे नियमों के तहत हटाया जा रहा था। दूसरी ओर, टीएमसी ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी इसे हटाने का सही आदेश नहीं दिखा पाए और जबरदस्ती परिसर में घुस गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर पुलिस और गार्ड में हाथापाई