Knife Attack on Students in Delhi Over Cheating Complaint नकल कर रहे छात्र का नाम बताने पर चाकू से हमला, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsKnife Attack on Students in Delhi Over Cheating Complaint

नकल कर रहे छात्र का नाम बताने पर चाकू से हमला

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 11वीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू से हमला हुआ। यह हमला तब हुआ जब दोनों ने परीक्षा के दौरान नकल करने वाले छात्रों का नाम शिक्षक को बताया। एक छात्र की हालत गंभीर है जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
नकल कर रहे छात्र का नाम बताने पर चाकू से हमला

या नकल शिकायत से नाराज होकर दो छात्रों पर चाकू हमला - एक छात्र की हालत गंभीर, दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी मिली नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 11वीं कक्षा के दो छात्रों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला बुधवार को उस समय हुआ जब दोनों ने परीक्षा के दौरान नकल करने वाले छात्रों का नाम शिक्षक को बताया था। पीड़ित रवि डेढ़ा और प्रिंस डेढ़ा पर आरोपी छात्रों ने स्कूल की छुट्टी के बाद हमला किया। रवि के चेहरे पर चाकू से वार किया गया, जिसमें छह टांके लगे हैं, जबकि प्रिंस के हाथ की नस पर चाकू लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी अब तक बरामद नहीं हुई है। पीड़ितों के पिता शिवराज ने बताया कि आठ सितंबर को टेस्ट के दौरान दोनों ने एक छात्र को नकल करते हुए देखकर शिक्षक को बताया था। इससे नाराज आरोपी ने पहले गाली-गलौज की, फिर दो दिन बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों छात्रों की बुरी तरह पिटाई कर चाकू से कई वार किए। घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।