प्रो.बुशरा अतीक को घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केके बिरला फाउंडेशन ने 2025 का घनश्याम दास बिड़ला शोध पुरस्कार आईआईटी कानपुर की प्रोफेसर बुशरा अतीक को देने की घोषणा की है। इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। प्रो. बुशरा कैंसर रिसर्च में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती हैं।

प्रो.बुशरा अतीक को घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केके बिरला फाउंडेशन की ओर से वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए वर्ष 2025 का घनश्याम दास बिड़ला शोध पुरस्कार आईआईटी कानपुर में बायोलॉजिक साइंसेस एंड बायोइंजीनियरिंग की प्रोफेसर बुशरा अतीक को देने की घोषणा की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। प्रो. बुशरा, आईआईटी कानपुर की अंतरराष्ट्रीय संबंध की डीन हैं। प्रो.बुशरा कैंसर रिसर्च (कैंसर का दोबारा सक्रिय या उभरकर सामने आना) विशेष रूप से प्रोस्टट कैंसर के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती हैं। इस पुरस्कार की अनूठी बात यह है कि इसके लिए चयन उन भारतीय वैज्ञानिकों में से किया जाता है जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे कम है और जिन्होंने विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।