शांतिनिकेतन प्रदर्शनी में दिखीं 100 से अधिक कलाकृतियां
Mar 05, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार किरण दीक्षित ठक्कर की एकल कला प्रदर्शनी 'आवर आश्रम - शांतिनिकेतन' का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। यह प्रदर्शनी 2 मार्च से 9 मार्च तक इंडिया हैबिटेट सेंटर में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। किरण ने 100 से अधिक मूर्तियां और चित्र बनाए हैं।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार किरण दीक्षित ठक्कर ने अपनी एकल कला प्रदर्शनी आवर आश्रम - शांतिनिकेतन का आयोजन किया। दो मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट्स गैलरी में नौ मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। किरण दीक्षित ठक्कर, रामकिंकर बैज की शिष्या हैं, जिन्होंने दशकों से शांतिनिकेतन के परिदृश्य, लोगों और जीवन-शैली से प्रेरित होकर 100 से अधिक मूर्तियां, चित्र, जलरंग और ड्रॉइंग्स तैयार की हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


