ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीराजस्थान में युवती का अपहरण किया

राजस्थान में युवती का अपहरण किया

राजस्थान में युवती का अपहरण किया अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में...

राजस्थान में युवती का अपहरण किया
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 05 Mar 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में युवती का अपहरण किया

अजमेर।

राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में शुक्रवार को तीन युवकों ने बंदूक की नोक पर एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को कई दिनों से एक युवक परेशान कर रहा था। इसकी सूचना युवती की मां ने मदनगंज थाने में भी दी थी, लेकिन पुलिस की शिथिलता के चलते युवक के हौसले बढ़ते गए। दोपहर में उक्त युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं युवती के विकलांग पिता की बेरहमी से पिटाई की। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।

-----

ओड़िशा की प्रगति के लिए बीजू बाबू के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व : मोदी

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूरदृष्टि, लोगों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओड़िशा की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है। स्वतंत्रता सेनानी रहे बीजू पटनायक का जन्म ओड़िशा के कटक में पांच मार्च 1916 को हुआ था। वह दो बार ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे। वह दशकों तक कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे।

------

पुड्डुचेरी में नौ करोड़ का सोना जब्त

पुड्डुचेरी।

पुड्डुचेरी के माहे क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के नौ करोड़ रुपये की कीमत के करीब 18 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए। पुलिस मुख्यालय को यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार, सोना महाराष्ट्र से पंजीकृत महिन्द्रा वाहन से पूझिथला जांच चौंकी के पास से जब्त किया गया है।

बताया गया कि सोने को केरल के प्रमुख आभूषण शोरूम में पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी मामले से संबंधित दस्तावेजों का की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माहे, पाल्लूर और पंडक्कल में छह से अधिक जांच चौकियां स्थापित की गई हैं जहां वाहनों की जांच जारी है।

------

कुएं में शव मिला

कोटा (राजस्थान)।

राजस्थान के झालावाड़ जिला में एक कुएं में पत्थर से भरे प्लास्टिक के बैग में 25 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया कि शव के तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका है और जिस कुएं में शव मिला, वह सरोल पुलिस थाना अंतर्गत तराज और बुखारी गावों के बीच एक खेत में है। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं हैं और शव को झालावाड़ जिला अस्पताल में संरक्षित कर रखा गया है।

----

दुष्कर्म में उम्रकैद की सजा

कोटा (राजस्थान)।

कोटा में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की एक अदालत ने 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक सुरेश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि अदालत ने देउली निवासी कालू सिंह (24) पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। यह घटना सितंबर 2019 की है, जब कालू ने लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें