केरल में मुनंबम गांव को बोर्ड ने वक्फ संपत्ति बताया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केरल में यूडीएफ सरकार बनने के बाद एर्नाकुलम जिले के मुनंबम गांव में वक्फ बोर्ड और स्थानीय लोगों के बीच विवाद उठ खड़ा हुआ है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के.एस. हमजा ने कहा कि गांव की जमीन उनकी संपत्ति है और इसे केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।

केरल में मुनंबम गांव को बोर्ड ने वक्फ संपत्ति बताया

कोच्चि, एजेंसी। केरल में यूडीएफ सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही एर्नाकुलम जिले के मुनंबम गांव के लोगों और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद फिर खड़ा हो गया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के.एस. हमजा ने रविवार को दावा किया कि गांव की जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। हमजा ने कहा कि राज्य में वक्फ की सभी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। इनमें मुनंबम गांव की जमीन भी है। बताया कि कुछ जमीनों पर विवाद जरूर है, लेकिन बोर्ड जिन्हें वक्फ संपत्ति मानता है, उनका पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया गया है।

दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट का ताजा आदेश भी बोर्ड के रुख के अनुरूप है। कहा, ‘ऐसी स्थिति में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का विचार भी संभवत: विपरीत नहीं होगा।’ उन्होंने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष के तौर पर सतीशन ने कहा था कि मुनंबम की जमीन वक्फ नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।