केरलः ऑनलाइन ठगी गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
केरल पुलिस ने कंबोडिया से संचालित ऑनलाइन ठगी गिरोह के मुख्य आरोपी 24 वर्षीय अब्दू रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उस पर कोच्चि के एक डॉक्टर से 37 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। रहमान 2022 से कंबोडिया में ठगी के काम में शामिल था और भारतीय नागरिकों को निशाना बनाता था।

कोच्चि, एजेंसी। केरल पुलिस ने रविवार को कंबोडिया से संचालित ऑनलाइन एक ठगी गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर कोच्चि के एक डॉक्टर से फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर 37 लाख रुपये की वसूली का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पलक्कड़ जिला निवासी 24 वर्षीय अब्दू रहमान के रूप में हुई है और उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रहमान कंबोडिया से चलने वाले ऑनलाइन ठगी सिंडिकेट का एक अहम सदस्य था और भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने वाले कई ऑनलाइन फर्जीवाड़ों में शामिल था। जांचकर्ताओं के अनुसार, रहमान 2022 से कंबोडिया में एक ठगी केंद्र में काम कर रहा था।
शुरुआत में, उसका काम संभावित पीड़ितों को मैसेज भेजना और कॉल करना था। हालांकि, फ्रॉड करने में उसके अच्छे प्रदर्शन के कारण, तियान नाम के एक चीनी नागरिक ने उसे टीम लीडर बना दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


