कांग्रेस से विधायकी लड़ चुका शख्स साइबर ठगी में गिरफ्तार
Feb 13, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल पुलिस ने मणिपुर में कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके कीशम निंगथेमजाओ सिंह को 1.84 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीड़ित को मुनाफे का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और केरल में धोखाधड़ी के पांच और मामले दर्ज हैं।

पलक्कड़(केरल), एजेंसी। मणिपुर में कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके एक शख्स को केरल पुलिस ने 1.84 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कीशम निंगथेमजाओ सिंह पीड़ित को मुनाफे का झांसा देकर 1.84 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई और फिर अपने से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस खाते का इस्तेमाल सिर्फ आपराधिक लेन-देन के लिए किया जा रहा था। आरोपी पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और केरल में धोखाधड़ी के पांच और केस दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


