सबरीमाला घी बिक्री घोटाले में जांच के लिए 30 दिन का और समय मिला
केरल उच्च न्यायालय ने सतर्कता ब्यूरो को सबरीमाला घी बिक्री घोटाले की जांच के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया। कोर्ट को बताया गया कि त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के नौ कर्मचारियों की भूमिका की जांच अभी बाकी है। इससे पहले, 33 लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया था।

कोच्चि, एजेंसी। केरल उच्च न्यायालय ने सतर्कता ब्यूरो को सबरीमाला घी बिक्री घोटाले की जांच के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय देने को मंजूरी दे दी। जस्टिस राजा विजयराघवन वी. और जस्टिस के.वी. जयकुमार की पीठ ने यह अतिरिक्त समय तब दिया, जब सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने कोर्ट को बताया कि त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के नौ और कर्मचारियों के इस घोटाले में शामिल होने का शक है और उनकी भूमिका की जांच की जानी बाकी है। इससे पूर्व ब्यूरो ने घी की बिक्री से मिले पैसों के कथित गबन मामले में 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
वीएसीबी ने अदालत को बताया कि टीडीबी द्वारा रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही से जांच में बाधाएं आई हैं। इससे तय समयसीमा में जांच पूरी करना मुश्किल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


