अभिनेता दिलीप को बरी किए जाने के खिलाफ अपील
Feb 27, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल सरकार ने 2017 में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य को बरी करने के फैसले को चुनौती दी है। सरकार ने छह लोगों की सजा बढ़ाने की मांग की है, जिन्हें 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। दिलीप मामले के आठवें आरोपी हैं।

कोच्चि, एजेंसी। केरल सरकार ने एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न से जुड़े 2017 के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य लोगों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट में अपील दायर की। अपनी अपील में राज्य सरकार ने मामले में छह लोगों की सजा बढ़ाने का भी अनुरोध किया है, जिन्हें 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। दिलीप मामले में आठवें आरोपी हैं। निचली अदालत ने दिलीप के अलावा तीन अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


