वरिष्ठ भाजपा नेता समेत चार पर एफआईआर
-केरल में सीएसआर फंड घोटाले से जुड़ा मामला कोच्चि, एजेंसी। केरल में कथित

-केरल में सीएसआर फंड घोटाले से जुड़ा मामला कोच्चि, एजेंसी। केरल में कथित सीएसआर फंड घोटाले के मामले में पुलिस ने एक वरिष्ठ भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घोटाला सीएसआर फंड के नाम पर लोगों को आधी कीमत में स्कूटर और लैपटॉप देने का झांसा देकर पैसे वसूलने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसने मई 2024 में 63,500 रुपये दिए थे, लेकिन उसे वादा किया गया स्कूटर नहीं मिला। महिला के अनुसार यह रकम एक एनजीओ सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड ग्रोथ ऑफ द नेशन के प्रतिनिधियों को दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर भाजपा नेता ए. एन. राधाकृष्णन का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है, क्योंकि वह कथित रूप से इस एनजीओ से जुड़े हुए हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि राधाकृष्णन को सीधे कोई पैसा नहीं दिया गया और न ही उनके खाते में कोई राशि जमा हुई है। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


