ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकेरल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी

केरल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी

केरल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी तिरुवनंतपुरम,...

केरल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 26 Sep 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन के पार्टी की प्रदेश इकाई के राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा देने के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरण ने रविवार को कहा कि सुधीरन की शिकायतें सुनी जाएंगी। उनकी समीक्षा की जाएगी और समाधान खोजा जाएगा। क्योंकि, पार्टी चाहती है कि वह उसका हिस्सा बने रहें।

सुधाकरण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जब सुधीरन से उनकी शिकायतों पर बात करने के लिए मुलाकात की जाएगी, तो उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा, पार्टी आंतरिक रूप से इस मामले को सुलझाएगी। मीडिया में इस पर बात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया था कि केरल कांग्रेस में फेरबदल पर चर्चाओं के बीच वरिष्ठ नेता व पूर्व केपीसीसी प्रमुख सुधीरन ने पार्टी की प्रदेश इकाई के राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने दावा किया था कि सुधीरन के इस फैसले के पीछे फेरबदल प्रक्रियाओं और नए केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरण के मौजूदा नेतृत्व के कामकाज के तरीकों को लेकर नाखुशी की वजह बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया था कि साफ-सुथरी छवि वाले सुधीरन ने राज्य के नेतृत्व को शुक्रवार को त्यागपत्र भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें