बीडीएस छात्र की मौत दर्दनाक और अस्वीकार्य : विजयन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

10 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के पास घायल अवस्था में मिला था नितिन राजबीडीएस छात्र की मौत दर्दनाक और अस्वीकार्य : विजयन

बीडीएस छात्र की मौत दर्दनाक और अस्वीकार्य : विजयन

मुख्यमंत्री ने कहा, एक प्रतिभाशाली छात्र को मौत के मुंह में धकेलना अक्षम्य -10 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के पास घायल अवस्था में मिला था नितिन राज-परिजनों ने संकाय के दो सदस्यों द्वारा भावनात्मक उत्पीड़न करने का आरोप लगायातिरुवनंतपुर, एजेंसी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर के अंजराकांडी निजी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस प्रथम वर्ष के छात्र की कथित आत्महत्या को ‘दर्दनाक और अस्वीकार्य’ बताया। सीएम ने मंगलवार को कहा कि केरल जैसे प्रगतिशील राज्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक प्रतिभाशाली छात्र को मौत के मुंह में धकेलना अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य पीड़ित परिवार के साथ है।

तिरुवनंतपुरम जिले के पुथुकुलांगरा के उझलक्कल निवासी नितिन राज आर.एल. 10 अप्रैल की दोपहर को एक इमारत से गिरने के बाद मेडिकल कॉलेज के पास घायल अवस्था में मिला था और बाद में उसकी मौत हो गई।नितिन के परिजन ने आरोप लगाया कि संकाय के दो सदस्यों द्वारा उसका भावनात्मक रूप से उत्पीड़न किया गया था। इसके बाद ‘डेंटल एनाटॉमी’ विभाग के प्रमुख एम.के. राम और एसोसिएट प्रोफेसर के.टी. संगीता नाम्बियार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससीएसटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके अलावा पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात ऋण ऐप संचालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, क्योंकि उसने एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से ऋण लिया था। भुगतान में चूक होने के बाद ऐप संचालकों ने सहायक प्राध्यापक से कथित तौर पर संपर्क किया था।पीड़ित की बहन ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि ऋण की किस्तें न चुका पाना उसके भाई की मौत का कारण नहीं था। उसने अपने भाई की मौत का आरोप विभागाध्यक्ष एमके राम पर लगाते हुए कहा, वहां कुछ और ही हुआ था। हम उसकी मौत को केवल ऋण न चुका पाने के मामले तक सीमित नहीं रहने देंगे। अगर मेरे भाई को न्याय नहीं मिला, तो हममें से कोई भी जीवित नहीं रहेगा।केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (केयूएचएस) के कुलपति मोहनन कुन्नुमल ने कहा कि घटना और मेडिकल कॉलेज की पृष्ठभूमि की व्यापक जांच की जाएगी। इस मामले में केयूएचएस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस बात पर भी विचार करेंगे कि क्या ऐसे कॉलेजों को अपना संचालन जारी रखना चाहिए। इसी बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने कन्नूर में एमके राम के क्लीनिक तक विरोध मार्च निकाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।