केरल: सर्वाधिक वोट वाली बूथ समिति को यूएई घुमाने की घोषणा पर केस
Mar 29, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल के तवनूर विधानसभा क्षेत्र में आईयूएमएल के उपाध्यक्ष बावा हाजी के खिलाफ बूथ समिति को यूएई यात्रा का प्रलोभन देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हाजी ने कांग्रेस प्रत्याशी वीएस जॉय के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि सर्वाधिक वोट दिलाने वाली समिति के सदस्यों को 15 दिनों की यूएई यात्रा कराई जाएगी।

मलप्पुरम, एजेंसी। केरल के तवनूर विधानसभा क्षेत्र में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश उपाध्यक्ष बावा हाजी के खिलाफ बूथ समिति को यूएई की यात्रा का प्रलोभन देने के आरोप में केस दर्ज किया है। वह कांग्रेस प्रत्याशी वीएस जॉय के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, 22 मार्च को एक सभा के दौरान हाजी ने कथित तौर पर घोषणा की कि जो बूथ समिति सर्वादिक वोट दिलाएगी, उसके सदस्यों को 15 दिनों की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा कराई जाएगी। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


