Delhi News: केरल के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस
Delhi News: तिरुवनंतपुरम में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के एक ड्राइवर टॉमी के खिलाफ मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को अपशब्द कहने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला प्रियदर्शिनी योजना की पृष्ठभूमि में आया है, जो महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। राज्य में महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त बस योजना को लेकर एक व्हॉट्सऐप ग्रुप पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को अपशब्द कहने के आरोप में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के एक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान टॉमी के तौर पर हुई है। वह राज्य सड़क परिवहन निगम में अस्थायी ड्राइवर है और कट्टाकडा डिपो से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, यह मामला यूथ कांग्रेस के एक नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपी ने व्हॉट्ऐप ग्रुप पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को निशाना बनाते हुए पोस्ट किया था।
यह यह मैसेज प्रियदर्शिनी योजना को लेकर था, इसके तहत महिलाओं को राज्य में निगम की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


