विदेश : एपस्टीन पैकेज : खतरे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर की कुर्सी
- जेफ्री एपस्टीन को नहीं जानते थे स्टारमर लंदन, एजेंसी। यौन

- जेफ्री एपस्टीन को नहीं जानते थे स्टारमर लंदन, एजेंसी। यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से कीर स्टारमर कभी नहीं मिले। लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। आरोप है कि स्टारमर ने 2024 में मैंडलसन को राजदूत बनाया, जबकि उन्हें पता था कि राजदूत की दोस्ती एपस्टीन से रही है। आलोचकों का कहना है कि यह गलती स्टारमर की प्रधानमंत्री की कुर्सी छीन सकती है। महंगी पड़ी एपस्टीन की दोस्ती एपस्टीन की दोस्ती ने पहले ही ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य एंड्रयू माउंटबेटन को बेघर कर दिया। वहीं स्टारमर ने अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडलसन को भी उनके पद से हटा दिया।
अब नए खुलासों के बाद स्टारमर की सरकार मुश्किल में आ गई है। मैंडलसन की नियुक्ति पर सवाल ईमेल सामने आने के बाद पता चला कि 2008 में एपस्टीन को सजा मिलने के बाद भी मैंडलसन उसके संपर्क में था। नए अमेरिकी दस्तावेजों में यह भी दावा है कि मैंडलसन ने एपस्टीन के साथ संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा की और उससे पैसे भी मिले। हालांकि मैंडलसन पर किसी यौन अपराध का आरोप नहीं है। पुलिस उनके खिलाफ सरकारी पद के दुरुपयोग की जांच कर रही है। स्टारमर की मुश्किलें बढ़ीं संसद में विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष और उनकी ही पार्टी के कई नेता कह रहे हैं कि उनका फैसला गलत था। इसके अलावा, सत्ता में आने के बाद से स्टारमर को कई झटके लगे हैं। आर्थिक हालात, महंगाई और सरकारी सेवाओं को लेकर जनता में नाराजगी है। सर्वे में उनकी पार्टी पीछे चल रही है और अब नेतृत्व बदलने की चर्चा भी तेज हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


