मैंडेलसन नियुक्ति विवाद : ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने इस्तीफे की मांग खारिज की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- कीर स्टार्मर ने इस मामले में सफाई दी लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के

मैंडेलसन नियुक्ति विवाद : ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने इस्तीफे की मांग खारिज की

- कीर स्टार्मर ने इस मामले में सफाई दी लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को उनके इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया। ये मांग इस खुलासे के बाद उठाई गई कि वाशिंगटन में ब्रिटेन के राजदूत पद के लिए नामित व्यक्ति को सुरक्षा जांच में विफल रहने के बावजूद नियुक्त किया गया था।स्टार्मर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि विदेश कार्यालय ने 2025 की शुरुआत में सुरक्षा अधिकारियों की उस सिफारिश को खारिज कर दिया था, जिसमें पीटर मैंडेलसन को यह पद न देने की बात कही गई थी।

विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ओली रॉबिंस ने इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हुए गुरुवार देर रात इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि मैंडेलसन की नियुक्ति जोखिम भरी थी, क्योंकि अतीत में उनकी मुलाकात यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्स्टीन से हुई थी। स्टार्मर ने कहा कि वह इस मामले में उन्हें अंधेरे में रखे जाने से बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने इसे चौंकाने वाला और अक्षम्य करार दिया। स्टार्मर ने कहा कि वह सोमवार को संसद के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ सभी प्रासंगिक तथ्य पेश करेंगे। विपक्षी नेताओं ने इस बात पर हैरानी जताई कि यह कैसे संभव है कि स्टार्मर को मैंडेलसन के सुरक्षा जांच में विफल रहने के बारे के जानकारी नहीं थी। स्टार्मर के कार्यालय ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री को इस बारे में इसी सप्ताह पता चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।