खेल : स्मिथ ने एकल जीता, पूनाचा-माइनेनी युगल चैंपियन
स्मिथ ने एकल जीता, पूनाचा-माइनेनी युगल चैंपियन बेंगलुरु। शीर्ष वरीयता प्राप्त कीगन स्मिथ कर्नाटक

स्मिथ ने एकल जीता, पूनाचा-माइनेनी युगल चैंपियन बेंगलुरु। शीर्ष वरीयता प्राप्त कीगन स्मिथ कर्नाटक ओपन टेनिस चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त फिलिप सेकुलिक को हराकर खिताब अपने नाम किया। अमेरिकी खिलाड़ी स्मिथ ने 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की।इससे पहले निकी पूनाचा और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने पेट्र बार बिर्युकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर पुरुष युगल का खिताब जीता। स्मिथ को खिताब के साथ 9,500 अमेरिकी डॉलर और 50 एटीपी रैंकिंग अंक मिले जबकि उपविजेता सेकुलिक को 5,500 डॉलर और 25 एटीपी अंक प्राप्त हुए।युगल
फाइनल में भारतीय उम्मीदों को पूनाचा और माइनेनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के साथ कायम रखा। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन किया। अपनी जीत के लिए पूनाचा और माइनेनी को 2,980 अमेरिकी डॉलर और 50 एटीपी अंक मिले जबकि बिर्युकोव और लोमाकिन को 1,740 डॉलर और 30 एटीपी अंक प्राप्त हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


