‘सीजेपी’ देश के युवाओं में बढ़ रही बेचैनी का आईना है : वेणुगोपाल
त्रिशूर में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार की कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह युवाओं में बढ़ती बेचैनी को दर्शाता है। वेणुगोपाल ने बेरोजगारी और महंगाई पर भी चिंता जताई और कहा कि अगर युवा पीढ़ी की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो यह बड़ा राजनीतिक आंदोलन बन सकता है।

त्रिशूर (केरल), एजेंसी। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया समूह देश के युवाओं में बढ़ रही बेचैनी को दिखाता है और इसे दबाया नहीं जाना चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी की चिंताओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा, तो सीजेपी आंदोलन एक बड़े राजनीतिक विरोध आंदोलन का रूप ले सकता है। वेणुगोपाल ने कहा कि युवा ऐसी सरकार चाहते हैं, जो उनकी भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करे। अगर ऐसे आंदोलनों को सख्ती से दबाने की कोशिश की गई, तो वे और भी मजबूत होंगे।वेणुगोपाल
ने आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई युवाओं को विरोध-प्रदर्शनों की ओर धकेल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं में बढ़ रही इस हताशा के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तेजी से बढ़ रही है और देश के लिए आगे मुश्किल समय आने वाला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


