पनुन कश्मीर ने एनएफएसए ढांचे में की बदलाव की मांग
विस्थापित कश्मीरी पंडितों के एक प्रमुख संगठन ने केंद्र सरकार से एनएफएसए के ढांचे में तत्काल संशोधन की मांग की है।

जम्मू, एजेंसी। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के एक प्रमुख संगठन 'पनुन कश्मीर' ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के ढांचे में तत्काल संशोधन की मांग की है। संगठन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा विस्थापित कश्मीरी पंडितों के राहत राशन कार्डों को एनएफएसए में शामिल करना समुदाय की विशिष्ट ऐतिहासिक स्थिति को कमजोर करता है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय च्रंगू ने कहा कि सरकार को सामान्य आर्थिक परिस्थितियों से उत्पन्न गरीबी और नरसंहार, आतंकवाद तथा जबरन विस्थापन के कारण हुई वंचना के बीच अंतर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों श्रेणियों के साथ एक जैसा व्यवहार करना उस ऐतिहासिक वास्तविकता को धुंधला करने जैसा है, जिसके कारण कश्मीर के विस्थापित हिंदू समुदाय को इतनी पीड़ा झेलनी पड़ी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


