खेल : कश्मीर मैराथन आज, 6000 से अधिक धावक दौड़ेंगे
कश्मीर मैराथन आज, 6000 से अधिक धावक दौड़ेंगे श्रीनगर। घाटी में रविवार को ‘कश्मीर

कश्मीर मैराथन आज, 6000 से अधिक धावक दौड़ेंगे श्रीनगर। घाटी में रविवार को ‘कश्मीर मैराथन का आयोजन हो रहा है। दो श्रेणियों में आयोजित होने वाली मैराथन में 59 विदेशियों समेत छह हजार से अधिक धावक भाग लेंगे। 42 किमी की पूर्ण मैराथन और 21 किमी की हाफ मैराथन में तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। मैराथन को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सुबह 6.15 बजे पोलो व्यू श्रीनगर से हरी झंडी दिखाएंगे। 1992 की एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और भारतीयों के लिए विशिष्ट समन्वयक डॉ. सुनीता गोदारा ने कहा, कश्मीर मैराथन में प्रतिभागियों के लिए सबसे अधिक पुरस्कार राशि रखी गई है। फुल और हाफ मैराथन में देश के 45 दिग्गज एथलीट भाग लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


