कर्नाटक में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने जान दी
कर्नाटक के कलबुर्गी में 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने नीट की तैयारी के दौरान आत्महत्या कर ली। उसने 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसके पिता ने कहा कि परिवार में कोई समस्या नहीं थी और भाग्यश्री का नीट का पेपर अच्छा गया था। पुलिस ने बताया कि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।

कलबुर्गी (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक के कलबुर्गी में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा भाग्यश्री (18) पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छी थी और उसने 12वीं की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। छात्रा के पिता ने कहा कि हमारे परिवार में कोई परेशानी या समस्या नहीं थी। हम खुशी-खुशी रह रहे थे। उन्होंने कहा कि भाग्यश्री का नीट का पेपर काफी अच्छा गया था। शायद उसके मन में इसे दोबारा देने को लेकर कुछ विचार चल रहे थे। हालांकि, मैं किसी पर दोष नहीं लगा रहा हूं। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा था और न ही कोई कारण बताया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


