
कर्नाटक की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो रही : विजयेंद्र
भाजपा कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस में अंतर्कलह के कारण राज्य प्रशासन ध्वस्त हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच खींचतान की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी कर्नाटक में राजनीतिक अशांति की भविष्यवाणी की।
भाजपा कर्नाटक इकाई अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह की वजह से राज्य प्रशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। प्रदेश भाजपा प्रमुख का यह बयान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच कथित खींचतान की खबरों के बीच शनिवार को आया। विजयेंद्र ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि भाजपा कर्नाटक में परेशानी के माहौल का लाभ उठाने या सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष के बारे में भ्रामक सूचना फैलाने की कोशिश कर रही है। विजयेंद्र ने कहा कि हमें इसमें बिल्कुल भी रुचि नहीं है।

हम विपक्ष में बहुत ही सहज हैं। कुमारस्वामी ने कर्नाटक मामले पर भविष्यवाणी की बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक में ‘अप्रत्याशित और महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम’ की भविष्यवाणी की। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह राज्य के सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान के लिए ‘अशांति’ का दौर होगा। उनकी यह टिप्पणी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच चल रही ‘सत्ता की खींचतान’ के बीच आई है। यहां जनता दल (सेक्युलर) के रजत जयंती समारोह में कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और उस पर ‘वित्तीय कुप्रबंधन, गारंटी के तहत भ्रष्टाचार और राजनीतिक छल’ का आरोप लगाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




