
कर्नाटक: राहुल गांधी के साथ सीएम बदलने पर कोई बात नहीं हुई : शिवकुमार
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मुख्यमंत्री पद में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
- सीएम पद की खींचतान के बीच राहुल गांधी ने सिद्धरमैया और शिवकुमार से बात बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने बुधवार को साफ किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सिर्फ अच्छा काम जारी रखने को कहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पद में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार से अलग-अलग बातचीत की थी।
इसके बाद से राज्य में फेरबदल को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। खासकर, बातचीत के बाद शिवकुमार की एक्स पोस्ट ने इन चर्चाओं को हवा देने काम किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'कोशिशें नाकाम हो सकती हैं, लेकिन दुआएं नहीं'। राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे थे। शिवकुमार 16 जनवरी को दिल्ली जाएंगे, वहां उनकी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के कयास लगाए जा रहे हैं। - मनरेगा पर कर्नाटक विधानसभा का संयुक्त सत्र 22 से कर्नाटक सरकार मनरेगा पर 22 से 31 जनवरी तक विधानसभा का संयुक्त सत्र बुलाएगी। इसमें केंद्र द्वारा मनरेगा को निरस्त किए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने बताया कि पहले दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की की योजना थी, लेकिन संविधानिक आवश्यकताओं के कारण प्रारूप बदल दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




