कांग्रेस शासित राज्यों में धोखा देकर शादी और मतांतरण के मामले बढ़े : जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस शासित राज्यों में धोखे से मतांतरण और विवाह के मामलों में वृद्धि का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक सरकार से इस पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। हुबली में एक घटना का जिक्र करते हुए जोशी ने इसे सुनियोजित नेटवर्क का परिणाम बताया।

धारवाड़ (कर्नाटक), एजेंसी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में धोखा देकर मतांतरण और इसके बाद विवाह के मामले बढ़ रहे हैं। जोशी ने कर्नाटक सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे और जरूरी कार्रवाई करे। हुबली में हुई एक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, यह हर जगह हो रहा है। ऐसा लगता है कि इसके पीछे एक सुनियोजित नेटवर्क है। उन्होंने कहा, ऐसे मामले उन जगहों पर बढ़ रहे हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में है। बता दें, हाल ही में हुबली में हिंदू कार्यकर्ताओं और एक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक जिम ट्रेनर ने धोखा देकर मतांतरण कराने की कोशिश की और लड़की का उत्पीड़न किया।
इधर, धारवाड़ में यूथ कांग्रेस के एक नेता की हत्या पर केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


