कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण का उपचार करवा रहे थे। उन्होंने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चित्रदुर्ग जिले के विधायक थे।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उन्होंने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतिम सांस ली, जहां उनका बीते दो माह से फेफड़ों के संक्रमण का उपचार चल रहा था। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. आर चिन्नादुरई ने बताया कि सुधाकर डी को रविवार तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर मृत घोषित किया गया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


