वायरल वीडियो : बेंगलुरु जेल में आईएसआईएस का आतंकी चला रहा एंड्रायड फोन

Nov 10, 2025 04:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में कैदियों के मोबाइल फोन और टीवी देखने के वीडियो सामने आए हैं। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें कुख्यात अपराधियों के शामिल होने का दावा किया गया है। गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वायरल वीडियो : बेंगलुरु जेल में आईएसआईएस का आतंकी चला रहा एंड्रायड फोन

- कर्नाटक के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु केंद्रीय कारागार में कथित तौर पर कैदियों के मोबाइल चलाने और टीवी देखने के वीडियो सामने आए हैं। इसने राज्य की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर रख दी जा विशेष सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कर्नाटक सरकार ने रविवार को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अलग-अलग वीडियो में आईएसआईएस का आंतकी जुहैब हमीद शकील मन्ना और सीरियल रेपिस्ट व हत्यारे उमेश रेड्डी समेत कारागार में बंद कई कुख्यात अपराधियों के होने का दावा किया जा रहा है।

कैदी एंड्रायड फोन चलाते, पार्टी करते और शराब व मांसाहारी भोजन करते हुए दिख रहे हैं। आतंकी जुहैब बताया जा रहा शख्स चाय पीते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से बात करता हुआ एंड्रायड फोन चला रहा है। वहीं, दुष्कर्म का दोषी उमेश रेड्डी बताया जा हा शख्स फोन का इस्तेमाल करते हुए दिख रहा है और उसकी बैरक के अंदर एक टीवी सेट भी लगा हुआ है। वह यौन अपराधों के कई मामलों में आरोपी है। राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) बी दयानंद से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट संतोषजनक नहीं हुई, तो मैं एक अलग समिति गठित करूंगा। मैं इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;