कर्नाटक के पूर्व सीएम बोम्मई ने मानद डॉक्टरेट स्वीकार करने से मना किया
भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा में लगे लोगों को इस तरह का सम्मान देना उचित नहीं है। उनका मानना है कि सार्वजनिक जीवन में लोगों का प्रेम और विश्वास सबसे बड़ा सम्मान है।

बेंगलुरु,एजेंसी। भाजपा सांसद और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेताओं या स्वयं की प्रेरणा से समाज सेवा में लगे लोगों को इस तरह के सम्मान देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लोगों का प्रेम और विश्वास सबसे बड़ा सम्मान है।हावेरी से सांसद बोम्मई ने एक बयान में कहा कि हावेरी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति-कुलपति, रजिस्ट्रार और सिंडिकेट सदस्यों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया। बोम्मई ने कहा कि मानद डॉक्टरेट उन व्यक्तियों को प्रदान की जानी चाहिए, जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में लंबे समय तक विशिष्ट और महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


