राज्य की जनता के लिए सफर बढ़ाने को उत्सुक हूं : शिवकुमार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी जताई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से कर्नाटक की जनता के लिए विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा, उन्होंने पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात की।

राज्य की जनता के लिए सफर बढ़ाने को उत्सुक हूं : शिवकुमार

नई दिल्ली/ बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह कर्नाटक की जनता के लिए सफर बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे शिवकुमार ने त्यागपत्र देने वाले सीएम सिद्धरमैया के प्रति गहरा सम्मान और आभार भी जताया। कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी सरकार और संगठन को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा। शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में सिद्धरमैया के लिए लिखा, ‘उनके साथ मिलकर काम करना सौभाग्य रहा। जैसा कि कहावत है- अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ मिलकर चलें। मैं कर्नाटक की जनता के लिए इस सफ़र को मिलकर आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।’ शिवकुमार ने कहा कि मैसूर के एक साधारण गांव से निकलकर मुख्यमंत्री तक का सिद्धरमैया का सफर उनकी दृढ़ता और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास पहलों का प्रभाव राज्य की विकास गाथा में महत्वपूर्ण अध्याय बना रहेगा। शिवकुमार ने कहा, ‘2020 में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अवसर मिलने के बाद सिद्धरमैया मजबूत स्तंभ की तरह मेरे साथ खड़े रहे हैं। हमने मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। आने वाले वर्षों में हम कर्नाटक की प्रगति और कल्याण की दिशा में काम करेंगे, तो उनका मार्गदर्शन हम सभी को प्रेरित और मज़बूत करता रहेगा।’

खरगे और वेणुगोपाल से की मुलाकात

डीके शिवकुमार ने राज्य में सत्ता हस्तांतरण से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वह पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिले। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में शनिवार को विधायक दल की बैठक प्रस्तावित होने की जानकारी दी。

भाजपा के कयास बेकार साबित : अहमद

कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि कर्नाटक में नए मंत्रिमंडल का फैसला नए मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व मिलकर करेंगे। कहा कि सब कुछ सुचारु ढंग से चल रहा है। पार्टी नेतृत्व अनुशासित तरीके से सब संभाल रहा है। तंज कसा कि यह देखकर भाजपा हैरान है। दावा किया कि भाजपा कांग्रेस में फूट के कयास लगा रही थी, लेकिन सब बेकार साबित हुआ।

उपराष्ट्रपति ने जताया सिद्धरमैया का आभार

दावणगेरे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को कर्नाटक के लिए उनकी सेवाओं पर आभार जताया। उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उपराष्ट्रपति यहां एक उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीके शिवकुमार ने किसके प्रति आभार व्यक्त किया?
डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।