कर्नाटक: मुख्यमंत्री पद बदलाव को लेकर बना संशय खत्म करें शीर्ष नेतृत्व: कांग्रेस विधायक
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने पार्टी नेतृत्व से मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर चल रहे संशय को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए बदलाव आवश्यक है, अन्यथा पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में सीएम सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच टकराव जारी है।

रामनगर, एजेंसी। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से राज्य में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर चल संशय को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव को देखते बदलाव चाहते हैं। इसके बीच कोई गुटबाजी या निजी स्वार्थ नहीं है। शीर्ष नेतृत्व को संशय को दूर करना चाहिए। यह पार्टी हित में बेहद जरूरी है, नहीं तो आने वाले चुनावों में मुश्किल बढ़ सकती है। गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से सीएम पद को लेकर टकराव की बात चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


