
कर्नाटक : शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया, हाईकमान का फैसला मानेंगे : सिद्धरमैया
- कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को फोन कर बैठक करने को कहा - आज
बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बैठक करने को कहा है। पार्टी नेतृत्व के आदेश के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 29 नवंबर को नाश्ते पर मिलेंगे। शुक्रवार को सिद्धरमैया ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मुझे और उनको (डी के शिवकुमार) फोन किया था और बैठक करने को कहा था। इसलिए शनिवार सुबह नाश्ते पर आमंत्रित किया है। जब वह आएंगे तो हम चर्चा करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा, मेरे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और मैंने कहा है कि आलाकमान जो भी कहेगा, मैं उसे सुनूंगा।

हम दोनों ने कहा कि पार्टी आलाकमान जो भी कहेगा, हम उसका अनुपालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर आलाकमान उन्हें बुलाएगा तो वह दिल्ली जाएंगे। डिप्टी सीएम के भाई दिल्ली पहुंचे इस बीच, शिवकुमार के भाई, सांसद डीके सुरेश कई बैठकों में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को ए दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, वह यहां कर्नाटक संकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले, शुक्रवार को डिप्टी सीएम शिवकुमार ने मल्लूरु, कोलार, मुलबागल और कुनिगल के कई कांग्रेस विधायकों और नेताओं के साथ चर्चा की। यह बातचीत किस मुद्दे पर हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




