शृंगेरी में भाजपा का हारा प्रत्याशी रिकाउंटिंग में जीता
चिकमंगलूर (कर्नाटक) से भाजपा के डी.एन. जीवराज को डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद विधायक घोषित किया गया। उन्होंने 2023 के चुनाव में कांग्रेस के राजे गौड़ा को चुनौती दी थी। कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्गणना की गई, जिसमें गौड़ा के वोटों की संख्या 255 कम हुई, और जीवराज 52 वोट से जीत गए।

चिकमंगलूर (कर्नाटक), एजेंसी। शृंगेरी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार डी.एन. जीवराज को डाक मतपत्रों की गिनती के बाद विधायक घोषित किया गया। वह 2023 के चुनाव में हार गए थे। अदालत के आदेश के बाद मतपत्रों की पुनर्गणना कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डाक मतपत्रों की गिनती दोबारा कराई गई थी। जीवराज ने मई 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी राजे गौड़ा को विजयी घोषित करने की चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। अधिकारियों ने बताया कि डाक मतपत्रों की दोबारा गिनती करने पर गौड़ा को मिले वोटों की संख्या 255 घट गई।
इससे जीवराज गौड़ा से 52 वोट से जीत गए। रिटर्निंग अधिकारी ने रविवार देर रात उन्हें विजयी घोषित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


