
‘मेरे पिता ने अपनी वसीयत नहीं लिखी होगी
करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि उनके पिता संजय कपूर ने अपनी वसीयत नहीं लिखी होगी। उनके वकील ने तर्क दिया कि वसीयत में स्त्रीवाचक सर्वनाम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि संजय कपूर...
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके दिवंगत पिता संजय कपूर ने अपनी कथित वसीयत नहीं लिखी होगी क्योंकि उसमें उनके लिए स्त्रीवाचक सर्वनाम का इस्तेमाल किया गया है। समायरा व कियान राज की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष यह दलील दी। यह दलील उनके पिता की कथित 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दी गई। मामले में करिश्मा के बच्चों के वकील ने पीठ के समक्ष कहा कि यह एक बुनियादी सवाल है कि वसीयत पर संजय कपूर के हस्ताक्षर थे या घोषणा पत्र में किसी महिला के हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने कहा कि इस वसीयत को लिखने वाला संजय कपूर नहीं हो सकता। पूरे वसीयत नामे में स्त्रीलिंग रूप का इस्तेमाल किया गया है, जबकि संजय कपूर हिन्दी की अच्छी जानकारी रखते थे। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह वसीयत करने वाली कोई महिला है। यह एक बेतुकी वसीयत है। अधिवक्ता ने कहा कि इस तरह की बात पेश करने की लोगों की हिम्मत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब आपको चार जगहों पर वह और उसे मिलता है तो यह अविश्वसनीय है। दलील में यह भी कहा गया कि संजय कपूर वसीयत में अपने बेटे का नाम गलत कैसे लिख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


