
खेल : बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं : कपिल
बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं : कपिल पीजीटीआई -बांग्लादेश के
बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं : कपिल पीजीटीआई -बांग्लादेश के कई प्रमुख गोल्फर पीजीटीआई टूर पर खेलते हैं -पीजीटीआई अध्यक्ष देव ने कहा, हम इस पर अभी बात करेंगे नई दिल्ली, एजेंसी। महान क्रिकेटर और भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि टूर में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। विवाद का असर : पहले आईपीएल टीम केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से अलग कर दिया था। उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों और सरकार की सलाह के बाद भारत में अगले महीने टी-20 विश्व कप के लिए टीम नहीं भेजने का फैसला किया।
बांग्लादेश के जमाल हुसैन, मोहम्मद सिद्दीकुर रहमान और मोहम्मद अकबर हुसैन समेत कई प्रमुख गोल्फर पीजीटीआई टूर पर खेलते हैं। पीजीटीआई टूर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की संभावना के बारे में कपिल ने कहा, हम इस पर बात करेंगे। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। टिप्पणी से इनकार : कपिल ने आईसीसी को पत्र लिखने वाले बीसीबी के ताजा फैसले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। विश्व कप 1983 विजेता कप्तान पीजीटीआई की फ्रेंचाइजी आधारित गोल्फ लीग ‘72 द लीग’ के उद्घाटन से इतर मीडिया से मुखातिब थे। कपिल ने कहा कि भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, मैं क्रिकेट खेलता था जो टीम का खेल है जबकि गोल्फ व्यक्तिगत खेल है लेकिन भारत को गोल्फ में भी टीम प्रारूप की जरूरत है। इंडियन प्रीमियर लीग आने के बाद क्रिकेट में जो बदलाव आया, हम इस लीग के जरिये गोल्फ में भी वही करना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




