खेल : विलियम्सन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विलियम्सन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा़ सीरीज के बीच में ही विलियम्सन ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया।

खेल : विलियम्सन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

क्राइस्टचर्च /लंदन, एजेंसी। अपने दौर के सबसे उम्दा बल्लेबाजों में से एक न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे सफल दौर के नायक केन विलियम्सन ने 16 बरस के सुनहरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को शुक्रवार को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया। अपने शानदार करियर में विलियम्सन ने देश के लिए 378 मुकाबले खेले। इनमें बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाए और पूरी दुनिया में सम्मान पाया। उन्होंने पिछले साल टी-20 से संन्यास ले लिया था। 35 वर्षीय विलियम्सन इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम का हिस्सार हैं। न्यूजीलैंड पहला मैच 115 रन से हार गई थी। विलियम्सन इस मैच में पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे और दूसरी में 18 रन पर आउट हो गए थे। दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। सीरीज के बीच में ही विलियम्सन ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया।

संन्यास का कारण

यह पूछने पर कि उन्होंने इस समय संन्यास का फैसला क्यों लिया, उन्होंने कहा कि यह एक प्रक्रिया के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा, मैं पिछले कुछ दिन से इसके बारे में सोच रहा था और लगा कि यह सही समय है। इसका दूसरा पहलू यह है कि मैं एक प्रतिभाशाली समूह देख रहा हूं जिनके आगे एक सफर है, जो इस न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ कुछ खास चीजें कर सकते हैं। वही टीम जिसका मैं इतने लंबे समय तक हिस्सा बनकर बहुत खुशकिस्मत रहा हूं। न्यूजीलैंड टीम के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है और इस खेल के लिए भी। इसलिए मुझे लगा कि आज फैसला लेने का सही समय है।

अन्य क्रिकेट संबंधी जानकारी

जून 2024 से न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने टी-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ही खेलने का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा, मैंने इस पर काफी सोचा और पिछले कुछ दिन से लग रहा था कि यह सही समय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मेरे अंदर हमेशा मजबूत इच्छाशक्ति और ललक रही है। मुझे इस बात में गर्व है कि न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में मैंने अपना सब कुछ दिया है। इससे कम पर खेलते रहना सही नहीं होगा। मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने हिसाब से मैंने यह फैसला लिया है। क्रिकेट में आक्रामकता के इस दौर में विलियम्सन अपने शांतचित्त रवैये, तकनीक और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते रहे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती

विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड दो बार आइ्रसीसी विश्व कप के फाइनल और तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचा। टीम ने 2021 में भारत को हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती।

आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

अगस्त 2010 में भारत के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले विलिम्यसन 2015 में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और 2019 में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर रहे।

केन का प्रदर्शन

प्रारूप मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ 50/100

टेस्ट 110 9515 54.06 251 38/33

वनडे 175 7256 48.69 148 47/15

टी-20 93 2575 33.34 95 18/0

कप्तान के रूप में

प्रारूप मैच जीते हारे ड्रॉ/टाई बेनतीजा

टेस्ट 40 22 10 08 00

वनडे 91 46 40 01 04

टी-20 75 39 34 01 01

न्यूजीलैंड के लिए रिकॉर्ड

-टेस्ट में सर्वाधिक रन, सबसे ज्यादा शतक

-वनडे में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले

-टी-20 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले

----------------------

प्रश्न और उत्तर

केन विलियम्सन ने कब संन्यास लिया?
केन विलियम्सन ने शुक्रवार को संन्यास लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।