कांग्रेस सत्ता और पद की भूखी है: सिंधिया
भोपाल के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी केवल सत्ता और पद की भूखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया है और अब अपने कार्यकर्ताओं का भी भरोसा खोने जा रही है।

भोपाल, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि मैं पिछले छह सालों से यही कह रहा हूं। कांग्रेस लोगों के प्यार और आशीर्वाद की भूखी नहीं है, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है। जहां भी उसे सत्ता और पद मिलता है, कांग्रेस उधर ही मुड़ जाती है। इसका ताजा उदाहरण पिछले कुछ दिनों में लिए गए फैसले हैं। केरल में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं होने पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक लोगों का भरोसा खो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा भी खोने जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


