
खेल : ग्रीव्स ने दोहरे शतक से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च, एजेंसी। जस्टिन ग्रीव्स ने न सिर्फ करियर का पहला दोहरा शतक
पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च, एजेंसी। जस्टिन ग्रीव्स ने न सिर्फ करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा बल्कि वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हार से भी बचाया। उन्होंने करीब साढ़े नौ घंटे क्रीज पर बिताए। 31 वर्षीय ग्रीव्स ने 202 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ही केमार रोच (58) के साथ सातवें विकेट के लिए अटूट 180 रन भी जोड़े। इससे वेस्टइंडीज शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रही। ग्रीव्स ने अपने कौशल और धैर्य का शानदार नमूना पेश किया। न्यूजीलैंड से मिले 531 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 457 रन बनाए।

यह टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। वेस्टइंडीज एक समय टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रहा था लेकिन मैच ड्रॉ कराकर भी उसने शानदार उपलब्धि हासिल की। विंडीज ने एक समय 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ग्रीव्स ने होप (140) के साथ पांचवें विकेट के लिए 196 रन की साझेदारी टीम को संकट से उबारा। होप मैच के पांचवें और अंतिम दिन आउट होने वाले वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों में से एक रहे। दूसरे बल्लेबाज टेविन इमलाच रहे। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज़ दोनों ने चार-चार अंक हासिल किए। इस तरह से उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में अपना खाता खोला। दूसरा टेस्ट बुधवार से वेलिंगटन में खेला जाएगा। --------- नंबर गेम -7वें खिलाड़ी हैं ग्रीव्स चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले, जिसमें से चार वेस्टइंडीज के हैं -388 गेंद ग्रीव्स ने खेली जो चौथी पारी में किसी विंडीज बल्लेबाजी की सर्वाधिक हैं। उन्होंने जॉर्ज हेडली (385 गेंद, 1939) का रिकॉर्ड तोड़ा -963 रन बने अंतिम दो पारियों में जो टेस्ट में अंतिम दो पारियों में चौथे सर्वाधिक रन हैं -385 रन वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवाने के बाद जोड़े जो टेस्ट क्रिकेट में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ 310 रन जोड़े थे -138 पारियों बाद रोच ने करियर का पहला पचासा जड़ा जो किसी बल्लेबाज की सर्वाधिक हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जेम्स एंडरसन ने 131 पारियां ली थी ------------------ ::: कोट ::: 'मेरा आखिर तक टिके रहना वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण था। यह मेरे लिए और टीम के लिए एक विशेष दिन है। हम काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।' -जस्टिन ग्रीव्स, प्लेयर ऑफ द मैच ---------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




