Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJunior World Cup Jyoti Singh to Lead Indian Women s Hockey Team in Santiago
खेल : जूनियर विश्व कप में ज्योति को भारतीय टीम की कमान

खेल : जूनियर विश्व कप में ज्योति को भारतीय टीम की कमान

संक्षेप: जूनियर विश्व कप में ज्योति को भारतीय टीम की कमान महिला हॉकी 24

Mon, 10 Nov 2025 04:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जूनियर विश्व कप में ज्योति को भारतीय टीम की कमान महिला हॉकी 24 टीमों का टूर्नामेंट एक से 13 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में खेला जाएगा 06 पूल में चार-चार टीमें हैं, हर ग्रुप से दो-दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी नई दिल्ली, एजेंसी। हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए ज्योति सिंह को टीम की कमान सौंपी है। चिली के सैंटियागो में एक से 13 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर की कोचिंग वाली 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत को पूल सी में रखा गया है। वह अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद वह 3 दिसंबर को जर्मनी और फिर 5 दिसंबर को आयरलैंड का सामना करेगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा। मुख्य कोच खांडेकर ने कहा, मैं टीम और उसके मौजूदा प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमने कड़ी मेहनत की है तथा पिछले कुछ महीनो में हमारे खिलाड़ियों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। हम सभी चिली की यात्रा के लिए तैयार और उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं। भारतीय टीम गोलकीपर : निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज। डिफेंडर : मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी। मिडफील्डर : साक्षी राणा, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेमा चानू, बिनिमा धान। फॉरवर्ड : सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर। वैकल्पिक खिलाड़ी : प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो।