सत्ता संग्राम: असम में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा: जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को छू लिया है। उन्होंने भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार की संभावना व्यक्त की। नड्डा ने कांग्रेस के शासन के दौरान के भ्रष्टाचार और हिंसा का उल्लेख करते हुए वर्तमान स्थिति में सुधार की बात की।

गुवाहाटी, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में असम ने विकास की लंबी छलांग लगाई है और जो असम कभी पिछड़ेपन, खराब संपर्क और दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंच की कठिनाइयों से जूझ रहा था, आज वही राज्य तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार जीत की और कांग्रेस हार की हैट्रिक बनाएगी। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी असम में हार के साथ-साथ देश के अलग-अलग चुनावों में भी हार का शतक पूरा करेगी।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पहलों को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में हकीकत में बदला है। भाजपा का इस विधानसभा चुनाव का एजेंडा असम को एक विकसित राज्य बनाना है।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान हिंसा, भ्रष्टाचार और उग्रवाद आम बात थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और राज्य में शांति स्थापित हो गई है। नड्डा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने लोगों के बीच दरार पैदा करने का काम किया था और फिर वह उसी एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


