पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण : नड्डा

Mar 01, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

परिवर्तन यात्रा : कृष्णानगर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण : नड्डा

परिवर्तन यात्रा : कृष्णानगर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर घुसपैठियों की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने रविवार को दावा किया कि इसके कारण पश्चिम बंगाल के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे। नड्डा ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली में आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य को घुसपैठियों का केंद्र बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकालीं। इनमें से एक को कृष्णानगर से रवाना किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि तृणमूल सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया जिससे करीब 40 लाख परिवार पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज से वंचित रह गए।

यहां सत्ता में आने के तुरंत बाद हम बंगाल में आयुष्मान भारत लागू करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।