कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया : नड्डा

Apr 06, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तिनसुकिया में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने चाय बागान के आदिवासियों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए 'रेड कार्पेट' बिछाया और भाजपा इन घुसपैठियों को बाहर निकालने का वादा कर रही है। नड्डा ने भाजपा की उपलब्धियों की भी सराहना की।

कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया : नड्डा

तिनसुकिया (असम), एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने चाय बागान के आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। हर पांच साल में उनके वोट बटोरने के बावजूद कांग्रेस ने उनके कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। डूमडूमा में एक चुनावी रैली में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए ‘रेड कार्पेट’ बिछा दिया था। उन्हें पनाह देकर आधार और आयुष्मान भारत कार्ड दिए गए। घुसपैठियों ने ही असम के आदिवासियों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया। कहा कि भाजपा इन जमीनों को वापस लेकर घुसपैठियों को बाहर निकालेगी।

उन्होंने चाय बागान के आदिवासियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने घुसपैठियों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई है। नड्डा ने कहा कि पिछले दस साल में भाजपा ने असम में शांति, स्थिरता और विकास सुनिश्चित किया है। तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा-एनडीए यह काम और मजबूती से करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।