‘दिशाभ्रम या तकनीकी खराबी हो सकती है जोरहाट विमान हादसे की वजह’
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीजोरहाट दुर्घटना के विशेषज्ञों का मानना है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी पायलटों के लिए दिशा भ्रम का कारण बन सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के पूर्व उड़ान परिचालन निरीक्षक ने कहा कि असली कारण की जांच के बाद ही जानकारी मिलेगी। शनिवार को जोरहाट में भारी बारिश और कम ऊंचाई पर बादल थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। जोरहाट दुर्घटना पर विशेषज्ञों का मानना है कि खराब मौसम के कारण पायलटों को दिशा भ्रम या विमान में कोई तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के पूर्व उड़ान परिचालन निरीक्षक प्रशांत ढल्ला ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि जोरहाट में शनिवार को भारी बारिश और बादलों के काफी कम ऊंचाई पर होने की खबर थी। उन्होंने आशंका जताई कि खराब मौसम के कारण दिशा भ्रम या तकनीकी गड़बड़ी इस भीषण हादसे का संभावित कारण हो सकती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


