जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी जैश कमांडर मारा गया

Jan 23, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, ढेर हुआ जैश का कमांडर जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी जैश कमांडर मारा गया

सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, ढेर हुआ जैश का कमांडर जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकवादी कमांडर उस्मान को मार गिराया। आईजीपी (जम्मू जोन) भीम सेन टूटी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सेना और सीआरपीएफ के साथ चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने जैश आतंकवादी को मार गिराया है। सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने एक्स पर कहा कि विशेष खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने कठुआ के परहेतर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इलाके की घेराबंदी की गई और संपर्क स्थापित किया गया। सटीक कार्रवाई में 1 विदेशी आतंकवादी को खत्म कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी हैं। 2021-22 में भारत में घुसा था कमांडर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर 2021-2022 में सीमा पार करके भारत में घुस आया था और पिछले दो साल से सक्रिय था। उसे पहले जम्मू डिवीजन के डोडा, उधमपुर और कठुआ जिलों में देखा गया था। आतंकवादी कमांडर की मौजूदगी के बारे में इंटेलिजेंस बिलावर पुलिस ने इकट्ठा की थी और 10 मिनट के ऑपरेशन में मार गिराया। पहले भी हुई है मुठभेड़ बिलावर इलाके और कठुआ जिले के अन्य इलाकों में भी पहले भी भीषण मुठभेड़ हुई हैं। इस साल 13 जनवरी को बिलावर के नजोत/काहोग इलाके में आतंकवादियों द्वारा सर्च पार्टी पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ हुई। इसके अलावा 16 जनवरी को सुरक्षा बलों ने कमाद नाला जंगल इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। जून 2025 में बिलावर पुलिस के कई ऑपरेशनों के परिणामस्वरूप ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पल्लन, धर्मकोट और कटली मोड़ जैसे इलाकों में हेरोइन, चिट्टा तस्करी और शराब की तस्करी में लोग शामिल थे। 12 जून को कठुआ के हीरानगर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। 30 सितंबर, 2024 को कठुआ के आसपास के इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने सीआरपीएफ के कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी, भारी बारिश और तेज हवाओं जैसी बहुत खराब मौसम की स्थितियों के बावजूद कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सेना और सीआरपीएफ ने सफल ऑपरेशन चलाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।